फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन से मधुपुर के बीच चलेगी श्रावणी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सावन महीने में द्वादश ज्योतिर्लिंग में शामिल बाबा बैजनाथ के जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें एक स्पेशल ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से मधुपुर के बीच चलेगी। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल (साप्ताहिक) ट्रेन बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, झाझा और जसीडीह के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 03602 पीडीडीयू-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 20 जुलाई से 10 अगस्त तक हर रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से शाम 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 13.00 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03601 श्रावणी मेला स्पेशल 21 जुलाई से 11 अगस्त तक हर सोमवार को मधुपुर से 13.30 बजे खुलकर सभी स्टेशनों एवं हाल्ट पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 06.15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे। इसी तरह सराय गढ़ देवघर श्रावणी स्पेशल 19 जुलाई से 11 अगस्त तक रोजाना चलेगी। गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 15 जुलाई से नौ अगस्त तक रोजाना चलेगी। पटना-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 16 जुलाई से नौ अगस्त तक रोजाना चलेगी। रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 10 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें