फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा इफ्तार में दिखा भाईचारा

Sat, 04 Jul 2015 01:24 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के चौरहट गांव स्थित जामा मस्जिद पर शुक्रवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला।
विज्ञापन


इस अवसर पर अनिल गुप्ता गुड्डू ने कहा कि रोजे के माह में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन बड़ा ही पुनीत कार्य है। बसपा नेता नसीब खान ने कहा कि रोजा इप्तार पार्टी के आयोजन से लोगों में भाईचारे का संदेश जाता है। जैनुल खां बाबू ने कहा कि बड़े मुद्दत के बाद रमजान का पवित्र माह आता है।
विज्ञापन


इस दौरान एक साथ बैठकर रोजा खोलने से आपसी भाईचारा व सौहार्द बढ़ता है। इस अवसर पर प्रधान जावेद खां, अरशद खान, इफ्तिखार अहमद, जैनुल खान सहित सैकड़ो रोजेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें