नगर के कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय खेल
कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेल
प्रतियोगिताओं में दम खम दिखाया।
दूसरे दिन के प्रतियोगिता के
तहत शाटपुट जुनियर बालिका वर्ग में विशाखा सिंह, श्रेया सिंह और शिवानी
सिंह ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप के
रस्सी कूद में बालिका वर्ग की वैष्णवी गोंड ने पहला, पूूजा ने दूसरा और
श्वेता पांडेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सटल रेस के बालिका वर्ग में
पूजा यादव, आकांक्षा मिश्रा, मंजीत कौर, बैलेंस रेस में श्रद्धा चौधरी,
संस्कृति और प्रगति यादव, शाटपुट के बालिका वर्ग में निशा, संस्कृति और
गीतांजलि ठाकुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग के लिए रस्सी रेस में रोहित कुमार, सुधीर कुमार और अमरजीत
यादव, शटल रेस में बालक वर्ग के सकलैन अहमद, सुधीर कुमार, मनोज कुमार,
शाटपुट बालक वर्ग के अफ्फान अली सिद्दीकी, विवेक कुमार यादव और अभिषेक
विश्वकर्मा ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया।