फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलबीएस के छात्रों का धरना

Sat, 19 Dec 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के तिथि की  घोषणा किये जाने मांग को लेकर शुक्रवार की दोपहर ग्यारह बजे कालेज के पश्चिमी गेट पर छात्रों ने धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे  कूड़ा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन  छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे । बाद में देर शाम कालेज में पहुंचे एसडीएम ने जल्द ही चुनाव की तिथि घोषित कराने का आश्वासन दिया। इस पर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।


 नगर स्थित एलबीएस पीजी कॉलेज में जुलाई 2015 सत्र प्रारंभ होते ही छात्रसंघ चुनाव में जोर आजमाइश में कई  छात्रनेता  जुटे थे।

 यही नहीं संभावित प्रत्याशियों द्वारा छात्र व छात्राओं को अपने  पक्ष में करने के लिए कॉलेज में प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा था, लेकिन इन  सबके बीच  एक ही पद पर  ताल ठोकने वाले कई  प्रत्याशियों और उनके समर्थकों  के बीच रार ठन गयी।
विज्ञापन


इसके बाद आये दिन कॉलेज में बवाल होने लगा । वर्चस्व  की लड़ाई में लगभग दो माह पूर्व छात्रों की आपसी  लड़ाई में एक छात्र की बाइक तक फूंक दी गयी। इसी दौरान त्रिस्तरीय पंचायत  चुनाव की घोषणा भी हो गयी । इसके बाद ऐतिहातन जिला प्रशासन ने  छात्रसंघ  चुनाव पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी ।


इसके बाद पंचायती चुनाव में लागू आचार संहिता के चलते छात्रसंघ चुनाव ठंडे बस्ते में चला गया । 13 दिसम्बर  को त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव पूर्ण रूप से बीत जाने के बाद छात्रसंघ चुनाव  कराये जाने की मांग तेज होने लगी ।


शुक्रवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे  कालेज के काफी छात्र धरने पर बैठ गए और  दिसंबर माह में ही छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किये जाने की मांग करने  लगे ।

मौके पर पहुंचे कूड़ा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने  उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इस संबंध में जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 07 जनवरी तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न होना है ।

 इसके बाद स्थितियों के  अनुरूप छात्रसंघ चुनाव की तिथि पर विचार किया  जाएगा।
देर शाम एसडीएम सदर गिरीश कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रों से वार्ता के दौरान आश्वासन दिया कि कालेज प्रशासन और छात्रों को बुलाकर वार्ता कर चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।

इस पर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान सत्येंद्र  यादव, अंकित यादव, आलोक यादव, जितेन्द्र सोनकर, बबलू, रणविजय, सुभाष,  अमरजीत, चंदू आदि मौजूद रहे । 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें