फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बच्चों के विवाद में चली गोली, अधेड़ घायल, रेफर; खून से लथपथ घायल को देख भागे आरोपी

Wed, 04 Jun 2025 10:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में गोली चलने की सूचना पाकर पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल भेज दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाता घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के धरौली पुलिस चौकी अंतर्गत सोहदवार गांव में खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुए झगड़े में बड़े भी शामिल हो गए। इसी बीच, एक पक्ष से किसी ने अवैध असलहे से फायर झोंक दिया। 

विज्ञापन


गोली दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के पैर में लगी। फायरिंग से दहशत फैल गई। आरोपी फरार हो गए। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

सोहदवार गांव निवासी परवेज और इमरान के परिवारों बीच जमीन से जुड़ा पुराना विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम खेल खेल में ही दोनों परिवारों के बच्चे आपस में झगड़ा कर बैठे। बात इस कदर बढ़ी कि दोनों परिवार भी विवाद में शामिल हो गए।
विज्ञापन


मारपीट के बीच सेराज के परिवार के किसी व्यक्ति ने अवैध असलहे से फायर कर दिया। गोली परवेज (45) के पैर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। यह देखते ही आरोपी फरार हो गए। परवेज को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सैयदराजा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायरिंग करने वालों की धर पकड़ जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें