फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी दुकानदारों का होगा पंजीकरण, बनाया जाएगा वेंडिंग जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में सड़कों और पटरियों पर ठेला -खोमचा लगाने वाले पटरी व्यवसाई भी अब पंजीकृत होंगे। इनके पंजीकरण होने के बाद उन्हें एक निश्चित स्थान दिया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन व डूडा के अधिकारियों ने शुक्रवार को पथ व्यवसाईयों के साथ नगर पालिका सभाकक्ष में मीटिंग की। अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाया कि भविष्य में सरकार की ओर से आने वाली योजनाओं को लाभ भी उन्हीं को मिल सकेगा, जिनका पंजीकरण होगा। इनके अलावा उनके लिए अलग से वेडिंग जोन भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में ठेला-खोमचा व पटरी पर फल, सब्जी बेचने वालों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। इसमें दूसरे स्थान से आकर सब्जी बेचने वाले शामिल हो जा रहे हैं। इससे नगर में जहां गंदगी फैल रही है, वहीं सड़क किनारे दुकानों के लगने के चलते जाम की समस्या भी बनीं रहती है। नगर में पटरी व्यवसाईयों के वेडिंग स्थान दिए जाने के साथ भविष्य में सरकार की ओर से आने वाली योजनाओं को लाभ दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका की ओर से पथ व्यवसाईयों का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। इसके लिए शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन व जिला नगरीय विकास अभिकरण के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका सभाकक्ष में पथ व्यवसाईयों के साथ एक बैठक की गई। इसमें अधिकारियों ने पथ व्यवसाईयों के रजिस्ट्रेशन के बारे में उन्हें बताया।
बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए सालाना या फिर पांच साल का निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। इसके एवज में पंजीकृत पथ व्यवसाई को प्रमाण दिए जाने के साथ बायोमैट्रिक कार्ड दिया जाएगा। जिसमें पथ व्यवसाई का संपूर्ण विवरण दर्ज होगा। बाद में पंजीकरण से होने वाले लाभ का बारे में भी बताया गया। पंजीकृत पथ विक्रेता को ही नगर पालिका की ओर से बनने वाले वेंडिंग जोन में जगह स्थान मिल सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि जो लोग अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं वह अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस दौरान ईओ कृष्ण चंद्र, परियोजना अधिकारी डूडा संजय मौर्य, डी प्रसाद, कर निर्धारण अधिकारी अतुल कुमार, कर निरीक्षक रामाश्रय सरोज, नथुनी प्रसाद, सभासद अशोक जायसवाल, नारायन सोनकर, मनोज जायसवाल, त्रिलोकी, राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

सर्वे में 1213 पटरी दुकानदार मिले
पीडीडीयू नगर। नगर में पथ व्यवसाईयों का डाटा एकत्र करने के लिए पिछले दिनों जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर से निजी कंपनी द्वारा कराए गए सर्वे में अब तक 1213 पथ व्यवसाई मिले है। इसमें 1082 पुरूष व 131 महिलाएं है। इन सभी की बायोमैट्रिक विवरण इकट्ठा किया गया। है। इसी के आधार पर भविष्य में बायोमैट्रिक कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद
वेंडिंग जोन के लिए जमीन खोजना बनेगी टेड़ी खीर
पीडीडीयू नगर। हर दिन बढ़ रही आबादी के चलते भूमि कम होती जा रही है। नगर पालिका के लिए वेंडिंग जोन के लिए भूमि खोज पाना काफी टेढ़ी खीर साबित होने वाला है। शहर के बीच में सरकारी भूमि काफी कम है। नगर पालिका पथ व्यवसाईयों को चंदासी पुलिस चौकी आगे या फिर अलीनगर थाने के आगे भूमि पर बसाने की योजना बना रही है। कुल मिलाकर जमीन की तलाश नगर पालिका के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें