फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी पुल से ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाए प्रशासन -डॉ. महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। नौबतपुर में कर्मनाशा नदी पर पक्के पुल के खराब होने के बाद बन रहे अस्थायी पुल का निरीक्षण करने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन अस्थायी पुल को देखा। साथ ही उन्होंने कहा कि लगभग तैयार हो चुके उत्तरी लेन के अस्थायी पुल से यूपी से बिहार के लिए वाहनों को छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूसरी दक्षिणी लेन के तैयार होने के बाद बिहार से वाहनों को यूपी के लिए आवागमन शुरू होगा। ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी प्रशासन तय करे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय शुक्रवार को देर शाम करीब साढ़े छह बजे कर्मनाशा पहुंचे। वहां उन्होंने बन रहे अस्थायी पुल के बारे में एनएचएआई के आरओ एके मिश्र से पुल के बारे में जानकारी ली। तेजी से निर्माण कार्य के लिए उन्होंने एनएचएआई के अफसरों की पीठ थपथपाई। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से उत्तरी लेन के निर्माण में दो दिन देरी हो गई। अब 12 जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। इस पर डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पुलिस प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर पूरी तरह अंकुश लगाने को कहा। इस दौरान साधना सिंह विधायक , छत्रबली सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, अजित पाठक, चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, राजेश सिंह, हरवंश उपाध्याय, लब्बी सिंह, आलोक सिंह मौजूद रहे।
उत्तरी लेन का अस्थायी पुल बारिश के कारण दो दिन लेट हो गया है। अब 12 जनवरी तक तैयार होगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि निरीक्षण करने के साथ ही पुल तैयार होता तो इसका भी उद्घाटन हो जाता, लेकिन मौसम खराब होने और बारिश की वजह से पुल निर्माण कार्य दो दिन लेट हो गया। अब इसका शुभारंभ 12 जनवरी को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को ही राजस्थान के कोटा में सीएए के समर्थन में कार्यक्रम है। जिसके चलते वह उस दिन उपस्थित होने में असमर्थ हैं। इसके उद्घाटन की जिम्मेदारी उन्होंने क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह, विधायका साधना सिंह, विधायक शारदा प्रसाद एवं जिले के पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें