फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नवनिर्मित फोरलेन के फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में फोरलेन के किनारे सजी अस्थायी दुकानें। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में करोड़ों रुपये की लागत से बने फोरलेन के फुटपाथ पर अवैध कब्जा हो गया है। जगह-जगह स्ट्रीट फूड की दुकानें सज जाती हैं और कुर्सी-टेबल लगाकर ग्राहकों को बैठाया जाता है।
विज्ञापन

पैदल यात्रियों को व्यस्त सड़क पर चलना पड़ रहा है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन, पुलिस की अनदेखी के कारण अतिक्रमण हो रहा है।
पड़ाव से गोधना मोड़ तक करीब 14 किलोमीटर लंबे सिक्स व फोरलेन मार्ग के साथ नगर क्षेत्र में सड़क के किनारे ढाई मीटर चौड़ा नाला बनाया गया है। नाले के ऊपर टाइल्स लगाकर फुटपाथ तैयार किया गया है, ताकि पैदल चलने वाले सुरक्षित आवागमन कर सकें। नाले की सफाई के लिए बीच-बीच में चैंबर भी बनाए गए हैं। कुछ ही दिनों बाद फुटपाथ पर अस्थायी दुकानें लगने लगीं।
विज्ञापन

धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती गई और अब पूरे फुटपाथ पर कब्जा हो चुका है। डोसा, इडली, मोमोज, मंचूरियन, चाऊमीन, अंडा समेत अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें चल रही हैं। कई दुकानदारों ने फुटपाथ को छोटे रेस्तरां का रूप दे दिया है और ग्राहकों के बैठने के लिए कुर्सी-टेबल तक लगा दी हैं।
ऐसे में लोगों को सड़क पर पैदल चलना पड़ता है, जिससे तेज रफ्तार भारी वाहनों की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें