फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PDDU Nagar: सिविल ड्रेस में जांच को पहुंचे जीआरपी जवानों पर दुकानदारों ने बोला हमला, सात गिरफ्तार

Mon, 04 Sep 2023 01:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर

सार

पीडीडीयू जंक्शन के बाहर सिविल ड्रेस में बच्चा चोरी की जांच कर रहे जीआरपी के जवानों पर स्थानीय दुकानदारों हमला कर दिया। सूचना के बाद आरपीएफ और जीआरपी के अन्य सिपाही मौके पर पहुंच गए और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
जीआरपी पी़डीडीयू नगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू जंक्शन के बाहर सिविल ड्रेस में बच्चा चोरी की जांच कर रहे जीआरपी के जवानों पर स्थानीय दुकानदारों हमला कर दिया। सूचना के बाद आरपीएफ और जीआरपी के अन्य सिपाही मौके पर पहुंच गए और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात 12 बजे घटी घटना से जंक्शन परिसर में हड़कंप मचा रहा। घटना की सूचना पाकर ही जीआरपी सीओ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। 

विज्ञापन


रविवार रात मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली मंदिर के समीप जीआरपी का सिपाही राहुल यादव बच्चा चोरी की मामले में जांच करने पहुंचा। एक युवक से पूछताछ की कोशिश की तो वो उलझ पड़ा। विवाद बढ़ा तो युवक ने आसपास के लोगों को बुला लिया। सभी ने सिपाही पर हमला बोल दिया।

मारपीट से घबराया सिपाही भाग कर स्टेशन परिसर में पहुंचा। इसकी सूचना पर जीआरपी के कई जवान सिविल ड्रेस में ही भागकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने इन सिपाहियों पर भी हमला बोल दिया। मारपीट में एक सिपाही घायल हो गया।  घटना की जानकारी होते ही जीआरपी व आरपीएफ के जवान पहुंचे और मारपीट के आरोप में सात लोगों को पकड़ लिया। इनमें से अधिकतर स्थानीय दुकानदार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी कोतवाल सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें