एडीआरएम और स्टेशन निदेशक ने बताया कि यार्ड रिमॉडलिंग पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के जरिये होगा। पॉवर केबिन से यह व्यवस्था संचालित होगी। एक तरह से कहा जाए तो कंप्यूटराइड सिस्टम से पॉवर केबिन लैस हो जाएगा। पहले कर्मी अपनी सीट से खड़े होकर बटन दबाकर ट्रेनों को प्लेटफॉर्म पर लाते थे, अब अपने कुर्सी पर बैठे ही माउस के जरिए ट्रेनों को प्लेटफॉर्मों पर प्लेस कर सकेंगे। ऐसा सिस्टम शिवपुर स्टेशन पर है।
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
कैंट स्टेशन से होकर गुजरने वाली 14017/18 रक्सौल-आनंद विहार सद्भवना एक्सप्रेस एक सितंबर से 12 अक्तूबर तक वाया अतरौली रोड-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते, 14007/08 और 14015/16 सद्भवना एक्सप्रेस एक सितंबर से 13 अक्तूबर तक वाया अतरौली रोड-जौनपुर-जफराबाद-सुल्तानपुर के रास्ते अप-डाउन करेगी।
18201/02 दुर्ग-नौतनवां एक्सप्रेस एक सितंबर से 13 अक्तूबर तक वाया प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या कैंट, अयोध्या और नौतनवां के रास्ते आवाजाही करेगी। एक सितंबर से 18 अक्तूबर तक 19091/92 हमफसर एक्सप्रेस, 19489/90 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस वाया जीवनाथपुर, कैंट, जौनपुर और औड़िहार के रास्ते आवाजाही करेगी।