फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दुकानदार ने घंटों नहीं खोला गेट, बैरंग लौटी पुलिस व आबकारी, अवैध शराब की बिक्री थी सूचना

Thu, 04 Apr 2024 10:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा में उस समय घंटों हड़कंप का माहौल बना रहा जब पुलिस और आबकारी की टीम दुकान की पड़ताल करने पहुंची थी। आबकारी विभाग की ओर से कोतवाली में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
दुकान के बाहर खड़ी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के सकलडीहा कस्बा में एक दुकान से अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर गुरुवार को सीओ रघुराज और आबकारी इंस्पेक्टर दीपक ओझा ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। पुलिस को देखते ही दुकान में मौजूद युवक ने दुकान को अंदर से ताला लगाकर बंद कर लिया।

विज्ञापन


घंटों प्रयास के बाद भी युवक ने दुकान का ताला नहीं खोला और पुलिस कर्मियों और अधिकारियों से बहस करता रहा। आबकारी विभाग की ओर से कोतवाली में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है।

कस्बा में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलने पर सीओ के नेतृत्व में आबकारी इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ कस्बा के एक दुकान पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही दुकान के अंदर बैठे युवक ने ताला बंद कर लिया। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी युवक ने ताला नहीं खोला। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने दुकान के आगे और पीछे के रास्ते को खोलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। युवक ताला खेलने की बजाए अधिकारियों को बातों में उलझाए रखा। हार मानकर पुलिस वापस लौट गई। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि अवैध रूप से शराब की बिक्री होने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन दुकान के अंदर बैठे युवक ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया है। उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें