फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धपरी में चिह्नित भूमि पर जयकारे के बीच शिवलिंग की हुई स्थापना

विज्ञापन
नियामताबाद के धपरी में सिमांकन के बाद चिन्हित जमीन पर स्थापित ​शिवलिंग। संवाद
विज्ञापन
अलीनगर थाना के धपरी गांव में भूमि खुदाई में मिले शिवलिंग को मंगलवार को जयकारे के बीच मंदिर के लिए चिह्नित भूमि पर स्थापित किया गया।
विज्ञापन

इसके पूर्व पीडीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्र की उपस्थिति में दोनों पक्षों की सहमति से आराजी 731 नंबर में आबादी की दो बिस्वा जमीन की नापी कर सीमांकन किया गया। इसके बाद नापी गई भूमि पर शिवलिंग को विराजमान कर दिया गया।
हर हर महादेव के नारे के बीच नये स्थान पर पूजा पाठ शुरू हो गया। धपरी गांव में मंगलवार को हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों की आम सहमति से आबादी के 731 नंबर की दो बिस्वा जमीन की नापी एसडीएम अनुपम मिश्र की उपस्थिति में राजस्व विभाग की टीम ने किया।
विज्ञापन

अब जमीन के सीमांकन करने के बाद मंदिर में आने जाने का रास्ता भी दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम अनुपम मिश्र ने कहा कि भूमि की खुदाई में मिले शिवलिंग को गांव के दोनों पक्षों की सहमति से उनकी उपस्थिति में आबादी की जमीन का सीमांकन किया गया और शिव मंदिर की भूमि पर शिवलिंग को ग्रामीणों ने रख दिया और पूजा पाठ हो रहा है।
इस अवसर पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अनिल पांडेय, पूर्व थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय, मुकेश तिवारी, प्रधान संजय सोनकर, संदीप सिंह, जीयन बिंद, सकलैन हैदर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


सकलैन हैदर ने दी ईंट
पूरा मामला आपसी सौहार्द के बीच निपटाया गया। यहां भगवान शिव विराजमान हुए उसके लिए ईंट सकलैन हैदर ने दी। इस दौरान सकलैन हैदर ने कहा कि जब मंदिर निर्माण कार्य किया जाएगा तो हमारी तरफ से एक गाड़ी ईंट दी जाएगी। इस समस्या के सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाधान होने पर सभी लोग खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें