फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में रोशनी से जगमगाएगा शिव सरोवर, मंदिर का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कस्बा का शिव सरोवर, शिवमंदिर और सबरी माता मंदिर का सुंदरीकरण किया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय की पहल पर पर्यटन विभाग ने इसके लिए स्वीकृति दे दी है। जल्द ही यहां काम शुरू कराया जाएगा। मंगलवार को पर्यटन विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड विभाग लखनऊ की ओर से कस्बा के शिव मंदिर और सबरी माता मंदिर की सुंदरीकरण के साथ मुख्य द्वार पर गेट बनाने की बात कही। बताया कि शिव सरोवर पर पक्का घाट के दूसरी तरफ इंटरलॉकिंग, कुर्सी, 85 मीटर बाउंड्री बनाया जाएगा। इसके अलावा घाट पर पांच सोलर लाइट और एक हाईमास्ट लगाया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू कराये जाने से पूर्व विभागीय अधिकारियों ने मंदिर पर पहुंचकर कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस संबंध में यूपीपीसीएल के एसडीओ जेपी सिंह ने बताया कि दो माह के अंदर सुंदरीकरण कार्य को पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें