फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक विधायक के रूप में लाल बिहारी की जीत पर झूमे समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक विधायक के रूप में लाल बिहारी की जीत पर झूमे समर्थक
विज्ञापन

जीत के जश्न पर सपा नेताओं ने एक दूसरे का मुंह कराया मीठा
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। शिक्षक विधायक के चुनाव में समाजवादी पार्टी के नेता और माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव की जीत पर सपा नेताओं और शिक्षकों ने खुशियां मनाई। जगह जगह सपा नेताओं ने मिठाइयां बांटी और लाल बहादुर की जीत की खुशियां मनाई।
विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, नियामताबाद के वर्तमान प्रमुख महेंद्र पासवान, सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव और यादवेश यादव ने अलग अलग इलाकों में मिठाइयां बांट कर सपा नेता के जीत की खुशियां मनाई। बाबूलाल यादव ने कहा कि यह जीत सपा के नीतियों की जीत है। लोग भाजपा से उब चुके हैं। इस जीत से सपाई उत्साहित हैं और जन आंदोलनों को तेज करेंगे। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदर संतोष यादव के नेतृत्व में चकिया तिराहे पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई। कहा कि सपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। कहा कि शिक्षित वर्ग ने जागरूक होकर सपा के पक्ष में वोट दिया है। इस मौके पर छात्र सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, सभासद विनय यादव डब्बू ,अशोक यादव, प्रिंस मिश्रा, रजत वर्मा, धीरज यादव ,सोनू जायसवाल रहे। इसी तरह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव के नेेतृत्व में अलीनगर तिराहा पर लोगों में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। इस दौरान कहा कि यह वित्त विहीन शिक्षकों की जीत है। लाल बिहारी की जीत से वित्त विहीन शिक्षकों की आवाज को बल मिलेगा। इसी तरह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि लाल बहादुर की जीत से वित्त विहीनि शिक्षकों की लड़ाइ को नई धार मिलेगी। इलिया संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में वाराणसी खंड शिक्षक स्नातक सीट पर लाल बिहारी यादव को निर्वाचित घोषित होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ. लालमनी दूबे, संजय राय, निरुपमा केशरी, पूनम, शबाना परवीन, जयप्रकाश मिश्र, अरविंद गुप्ता, सुभाष यादव रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. गीता राय ने और संचालन चंद्रशेखर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें