फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शेखर, अतुल, जासमीन और खुशबू को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
चकिया के कोदोचोक उच्च प्राथमिक विद्यालय पर छलांग लगाती युवती। संवाद
विज्ञापन
चकिया। क्षेत्र के कोदोचक उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाध्यापक वीरेंद्र दत्त ने किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कुश्ती के बालक वर्ग में शेखर कुमार ने प्रथम और अवनीश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक के बालक वर्ग में अतुल कुमार गौतम प्रथम और राजाबाबू द्वितीय रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में अतुल गौतम ने प्रथम तथा राजाबाबू ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में जासमीन प्रथम एवं नासरीन द्वितीय रहीं। लंबी कूद बालिका वर्ग में भी जासमीन ने पहला तथा नासरीन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शुभम कुमार विजेता बने, जबकि बालिका वर्ग में खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र दत्त ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है तथा उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। इस अवसर पर दिनेश चंद्र मौर्य, यासमीन परवीन, रीता राय, सत्येंद्र कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें