रेलवे कालोनियों में व्याप्त गंदगी व नालों की सफाई की मांग तथा आरक्षण
केंद्र पर व्याप्त अनियमितता को दूर करने के लिए सोमवार को भाजपा का एक
प्रतिनिधिमंडल सकलडीहा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक
विद्या भूषण से मिला और एक पत्रक सौंपा।
भाजपाजनों ने डीआरएम को अवगत कराया कि मुगलसराय आरक्षण काउंटर पर पुलिस वालों व पेशेवर दलालों का बोलबाला है ।
सकलडीहा
विधायक ने मंडल रेल प्रबंधक से कहा कि रेलवे कालोनियों में सफाई नहीं के
बराबर है। रेलवे कालोनियों की हालत जर्जर है जिसकी मरम्मत कराई जाए।
दानापुर मंडल के धीना रेलवे स्टेशन पर आरक्षण कराने की सुविधा नहीं है।
मंडल रेल प्रबंधक विद्या भूषण ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि कालोनियों की
सफाई बरसात पूर्व करा दी जाएगी लेकिन धीना और तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन की
समस्या के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में आरपी
सिंह, हरेंद्र राय, शिवशंकर पटेल आदि शामिल रहे।