नगर पालिका द्वारा लगाए गए वाटर कूलस से पानी पीने गए लोको कालोनी निवासी छात्र विनय को सोमवार को करेंट का झटका लग गया।
जिससे
नाराज लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ वाटर कूलर के समीप खड़े होकर
प्रदर्शन किया। कहा कि जगह-जगह वाटर टैंक लगाकर लोगों को बेवकूफ बनाया जा
रहा है। प्रदर्शन करने वालों में कपिल यादव, संदीप बरनवाल, सतेंद्र यादव,
अमित यादव, आलोक, मटरू, महेंद्र आदि शामिल रहे।