फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शास्त्री जी की जन्मस्थली राष्ट्रीय धरोहर घोषित हो

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि पर शनिवार को उनके योगदान को याद किया गया। सेंट्रल कॉलोनी स्थित शास्त्री जन्मस्थली पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

साथ ही शास्त्री जी की जन्मस्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की गई। वहीं, 12 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा धरना समाप्त हो गया।
लाल बहादुर शास्त्री जन्मस्थली के विकास, रेलवे की चहारदीवार में बंद डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को सार्वजनिक करने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर शास्त्री जन्मस्थली सेवा न्यास का दो जनवरी से धरना चल रहा था। इस दौरान संस्था के संयोजक कृष्ण गुप्ता, शंकर चौहान, पवन शर्मा, दिनेश यादव, सुशांत भट्टाचार्य, अभिषेक नारायण, संतोष पाठक आदि रहे।
इसी तरह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यों ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव ने सरकार से शास्त्री जी की जन्मस्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की। इस दौरान इंद्रजीत शर्मा, शमीम अहमद मिल्की, सुरेश यादव, कैमुद्दीन अंसारी, कृष्ण गुप्ता, प्रेम शंकर तिवारी आदि थे।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, दशरथ चौहान आदि रहे। संवाद

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें