फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां सरस्वती की हुई पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विद्या अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा बृहस्पतिवार को पूरे जिले में विधि-विधान से हुई। शिक्षण संस्थानों में पूजा अर्चना के बाद छात्रों ने वाग्देवी के चरणों में शीश नवाया। वहीं बसंतोत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। सार्वजनिक स्थानों पर पूजा पंडालों में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके साथ ही जगह-जगह होलिका की स्थापना की गई। साथ ही शिव मंदिरों में भगवान शंकर का तिलकोत्सव मनाया गया और पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

े बुधवार की देर रात पंडालों में वीणा वादिनी की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गईं। बृहस्पतिवार को मूर्ति स्थापना के बाद हंसवाहिनी मां सरस्वती के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। जिले भर में एक हजार से अधिक स्थानों पर मां शारदा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। छात्र भी नए कपड़े पहन कर स्कूल कालेजों में पहुंचे। यहां विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। स्कूलों में विद्यारंभ संस्कार कराए गए। नगर के नई बस्ती, महमूदपुर, पराहुपुर, कैलाशपुरी, रविनगर, पटेलनगर, न्यू महाल, लाठ नंबर दो, लाठ नंबर एक, ईस्टर्न बाजार, नगर पालिका, शाहकुटी, मैनाताली, धर्मशाला रोड, काली महाल, चतुुर्भुजपुर, अलीनगर, मुगलचक, नई बस्ती, परशुरामपुर सहित विभिन्न इलाकों के साथ रेलवे के आरपीएफ कालोनी, शास्त्री कालोनी इंस्टीट्यूट कॉलोनी, गया कॉलोनी, मानसनगर, सेंट्रल कालोनी, लोको कालोनी, यूरोपियन कालोनी, रोजा कालोनी, प्लांट डिपो कालोनी सहित अन्य रेलवे कालोनियों में विधि विधान से वाग्देवी की पूजा अर्चना की गई। पंडालों के आस पास लाउडस्पीकर पर भक्तिगीतों से माहौल भक्तिमय रहा। विद्युत झालरों की सजावट आकर्षण का केंद्र रहीं। पूजन अर्चन के बाद मां के चरणों मे शीश नवाकर ज्ञान का आशीर्वाद मांगा। वहीं युवाओं ने सार्वजनिक स्थानों पर होलिका स्थापित की। इसके साथ ही होली गीतों की भी शुरुआत हो गई। झांसी गांव स्थित यथार्थ नर्सिंग कालेज व पैरामेडिकल इंस्टीच्यूट में भी धूमधाम से पर्व मनाया गया। इस दौरान कैंपस में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर कालेज के शिक्षकों व प्रशिक्षुओं ने वाग्देवी की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर प्रबंधक डा. धनंजय सिंह, खुशबू, वेलागिनी पी, नरसिंह, संगीता वर्मा, प्रियंका पाल, आकृति, वंदना, राजेश आदि मौजूद रहे।
डांडी स्थित सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस में बसंत पंचमी के अवसर पर गुरु वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के अधिकारियों ने मुख्य अतिथि भारत शिक्षा रत्न सम्मान से विभूषित डॅा. पूनमचंद जोशी का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट कर किया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि ने तुलसी वेदी पर दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना, स्वागत नृत्य की प्रस्तुति की। विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज ने कहा कि गुरु भी ईश्वर का एक रूप होता है। मुख्य अतिथि ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम, समय प्रबंधन,सपने देखना व उन्हें पूरा करने के लिए संकल्पित होना जरूरी है। इस मौके पर प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, निदेशक श्यासुंदर बजाज, सिद्धांत सचदेवा, हर्षिता बजाज, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, प्रियंका मुखर्जी मौजूद रहे। संचालन प्रणिता अग्रवाल व सोफिया समीर ने किया। वहीं न्यूमहाल स्थित न्यू प्रीपवेल कोचिंग क्लासेज में भी सरस्वती पूजा बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर डायरेक्टर सुरेश कुमार, लाल बहादुर, विक्की राय, संतोष यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धा से पूजी गईं मां सरस्वती
पीडीडीयू नगर। वसंत पंचमी के अवसर ग्रामीण क्षेत्रों में भी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से हुई। चहनिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रानेपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सरस्वती पूजा व वसंत समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रिंसिपल अनिल कुमार झा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर पूजन-अर्चन किया। वहींबच्चों ने वसंत पंचमी की झांकी पर्यावरण दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर दीपक तिवारी, अनिल सिंह, अविनाश पाठक, आशुतोष सोनी, शिवपूजन मिश्रा, अमित दीक्षित, विनय श्रीवास्तव, आरती झा आदि मौजूद थे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार विकासखंड के कई गांवों में श्रद्धापूर्वक मां सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं ने भक्ति भाव से विद्या की आराध्य देवी का पूजन-अर्चन किया। चकिया संवाददाता के अनुसार के पूर्वी बाजार में बड़ी नहर के पास स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर जप, यज्ञ, हवन, संस्कार, गीत-संगीत, भजन, प्रवचन, पर्व पूजन, सरस्वती पूजन के कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किए गए। इस मौके पर गायत्री परिवार के विनित प्रजापति, राजेश सिंह, शिवरतन गुप्ता, रविंद्र सिंह मौजूद थे। वहीं मां काली मंदिर के गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ा। गर्भगृह में स्थापित शिव लिंग उदितेश्वर, दीपेश्वर व महीपेश्वर का श्रद्धालुओ ने दर्शन पूजन किया। इलिया में भी जगह-जगह पंडाल बनाकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सुबह से ही पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें