फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बालगृह के बच्चों के साथ बांटीं त्योहार की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बुधवार को क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारु द्विवेदी ने बिछिया स्थित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण और राजकीय बालगृह में महिला सशक्तीकरण एवं बाल प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और संस्थान में कार्यरत महिला कर्मचारियों व शिक्षिकाओं से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन

आगामी पर्व के मद्देनजर बच्चों को मिष्ठान, खाद्य सामग्री, नए वस्त्र और उपहार वितरित किए गए। वहीं, महिला कर्मचारियों और शिक्षिकाओं को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सीओ लाइन ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व, अनुशासन और आत्मनिर्भर बनने की सीख देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिला कर्मचारियों और शिक्षिकाओं के कार्यों की सराहना कर उन्हें आगामी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें