फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चकिया के शांतन सिंह उड़ाएंगे हवाई जहाज, इंडिगो के बने पायलट

विज्ञापन
इं​डिगो एयरलाइन के अ​धिकारी से हाथ मिलाते चकिया के शांतम सिंह। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
चकिया। नगर के वार्ड नंबर 5 मां काली नगर निवासी श्यामजी सिंह और मां श्रुति सिंह के बड़े पुत्र शांतन सिंह का चयन इंडिगो एयरलाइंस में पायलट के पद पर हुआ है। शांतन सिंह को मिली कामयाबी पर परिजनों के अलावा शुभचिंतकों व अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

पायलट शांतन ने दक्षिण अफ्रीका के मिड्रेड शहर स्थित लेंसरिया फ्लाइट सेंटर से कमर्शियल पायलट लाइसेंस का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इंडिगो एयरलाइंस में उनकी नियुक्ति हुई है। शांतन के चयन की खबर मिलने पर चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, शांतन सिंह के चाचा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सरिता सिंह, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनिता शर्मा, सभासद मीना विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता आदि ने पहुंच कर बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें