फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में शाहबाज, अतुल अव्वल

Thu, 28 Jan 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित कमलापति त्रिपाठी  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक जियालाल यादव ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस दौरान बालक और बालिका वर्ग में विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्रों की सौ  मीटर दौड़  में शाहबाज सिद्दीकी प्रथम रहे।

चार सौ मीटर में अतुल सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जैवलिन  थ्रो में प्रकाश उपाध्याय, गोला प्रक्षेप में पंकज,  लंबी  और ऊंची कूद  में शाहबाज और पांच  हजार मीटर दौड़ में अतुल सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। छात्राओं  की  जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता   में नेहा, लंबी कूद में सुमन और गोला प्रक्षेपण  में नेहा प्रथम रहीं।
विज्ञापन


इस अवसर पर  एएसपी ने  कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलें और  स्वस्थ  प्रतिस्पर्धा  का उदाहरण प्रस्तुत करें। खेलों में आगे बढ़ने के काफी अवसर मिलते  हैं।

विद्यालय में  प्राचार्या डा.  विजयलक्ष्मी शर्मा ने कहा  कि खेलों में विजय का नहीं  बल्कि प्रतिस्पर्धा का महत्व है। इससे पूर्व क्रीड़ा प्रभारी डा. मोरध्वज सिंह ने प्रतिभागियों को खेल के प्रति शपथ दिलाई।

इस दौरान  डा. गायत्री माहेश्वरी, डा. सुकृति मिश्रा, डा.  रीतू खरवार, डा.  संगीता, डा. विनय मिश्रा उपस्थित  रहे। संचालन  डा.  राजनाथ यादव ने किया।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें