फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर बिजली के तार व खंभे किसानों के अरमान पर फेर रहे पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा इन दिनों किसानों को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र के सिवाना में जर्जर लटक रहे बिजली के तारों से निकल रही चिंगारी किसानों के अरमान पर पानी फेर रही है। देखते ही देखतेकिसानों की आंख के सामने उसकी फसल जलकर खाक हो जा रही है। कुछमन के सिवान में 11 हजार वोल्ट के लटकते तार व जर्जर बिजली के पोल खतरनाक हो गये हैं। लेकिन इसपर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

कुछमन गांव के सिवान में तो लटकता पोल खतरनाक तो हो ही गया है। जर्जर तारों से भी लोग भयभीत हैं। किसान केदार यादव ने बताया कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार कई दशक पूर्व के बदले गए थे जो जर्जर होकर लटक रहे हैं। किसान महेंद्र प्रताप ने कहा कि कुछमन के सिवान में खेतों के ऊपर मात्र सात फीट की ऊंचाई पर 11हजार वोल्ट का तार गुजर रहा है। किसान पवन यादव ने कहा कि कई दशक से कुछमन के सिवान में खेतों से होकर गुजर रहा हाई वोल्टेज तार व खंभा दुर्घटना को दावत दे रहा है। यही नहीं लटकते तार जब आपस में टकराते हैं तो इससे निकली चिंगारी से हमेशा फसल के जलने का खतरा बना रहता है। दो वर्ष पूर्व यहीं से जेसीबी गुजरते समय तारों के उससे टकरा जाने से चालक झुलस गया था। किसान केदार चौहान ने बताया कि जब भी जर्जर तार व खंभे बदलने की बात की जाती हो तो विभागीय अधिकारी बजट व उपकरण नहीं होने की बात कहकर टाल दे रहे हैं। किसान अपने उपज से ही बच्चों की शिक्षा, बेटी के हाथ पीले करने, मकान बनवाने के साथ ही रोजी रोटी का सपना पाले रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें