फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से हो रही नाले की सफाई

Thu, 11 Jun 2015 01:50 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के पहले नगर पंचायत प्रशासन मुख्य नाले व नालियों की सफाई में जुट गया है। इस क्रम में नगर के अधिकांश हिस्सों में नालियों व नगर से बाहर निकालने वाले मुख्य नाले की सफाई जेसीबी से कराई जा रही है।
विज्ञापन


 बुधवार को नगर पंचायत की जेसीबी नगर के पूर्वी छोर पर हाइवे किनारे नाले में कूड़ा-करकट व गंदगी हटाने में जुटी रही।
गौरतलब है कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 लोहियानगर, वार्ड नंबर 12 राजीवनगर, वार्ड नंबर 15 गांधीनगर, वार्ड नंबर आठ किदवई नगर समेत पुरानी बाजार के अधिकांश घरों का पानी नालियों के सहारे मुख्य नाले से होकर नगर से बाहर निकलता है।

 बरसात के दिनों में उक्त नाले से वार्डों के अतिरिक्त सिवान में जमा पानी भी इसी नाले के सहारे बाहर निकलता है, लेकिन साफ-सफाई नहीं होने की दशा में बरसात के पानी से कई वार्डों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से नाले की जेसीबी के माध्यम से सफाई कराई जा रही है।

 इससे लोगों में उम्मीद जगी है कि बरसात के दिनों में इस बार उन्हें जलजमाव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी यादव ने कहा कि बरसात से पूर्व नाले व नालियों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन जल निकासी की समस्या को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें