सैयदराजा। थाना क्षेत्र में चंदौली पुलिस ने गो तस्करी के आरोप में सात तस्करों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जेठमलपुर तिराहा के पास चार मालवाहक वाहनों से छह गोवंश बरामद किए हैं। सैयदराजा थाना पुलिस टीम जेठमलपुर तिराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप और तीन मैजिक वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चारों वाहनों से छह गोवंश बरामद हुए। वहीं गिरफ्तार सात आरोपियों की पहचान कौशांबी जनपद निवासी सतीश चंद्र व कन्हई पाल, धानापुर के शंभू यादव, धीना के राजेश यादव, बलुआ के सुधीर राय, सकलडीहा के अशोक और सकलडीहा थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी छबिराम के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गोवंश को पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे, जहां उन्हें बेचने पर अच्छा मुनाफा मिलता है। थानाध्यक्ष विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।