फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन ट्रेनों में सात कोच बढ़े, ज्यादा यात्री कर सकेंगे सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तीन ट्रेनों में सात कोच बढ़ा दिए गए हैं। इससे अब इन ट्रेनों में सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे ज्यादा यात्री आरामदायक सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि अप और डाउन आरा-रांची एक्सप्रेस में स्लीपर कोच स्थायी रूप से जोड़ा गया है। यह ट्रेन रांची से तीन जुलाई और आरा से चार जुलाई से 15 कोच के साथ चलेगी। इसमें छह कोच शयनयान के होंगे। वहीं 24 जुलाई से इस ट्रेन में एक वातानुकूलित कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएंगा और यह ट्रेन 16 कोच के साथ चलेगी। इसी तरह पटना-पूर्णा एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी रूप से तीन अतिरिक्त कोच (01 स्लीपर, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी) जोड़े गए हैं। इससे अब इस ट्रेन में कुल 19 एलएचबी कोच हो गए हैं। यह अस्थायी वृद्धि 03 जुलाई से 02 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। इसी तरह रांची–बनारस एक्सप्रेस में भी कोचों की स्थायी संख्या में वृद्धि की गई है। अब यह ट्रेन 06 केबजाय 07 शयनयान कोच के साथ चलाई जाएगी। यह व्यवस्था रांची से 01 जुलाई तथा बनारस से 02 जुलाई से प्रभाव में आएगी। इस परिवर्तन के बाद ट्रेन में कुल 14 कोच रहेंगे। जिसमें 01 तृतीय वातानुकूलित, 07 शयनयान तथा 06 साधारण श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें