स्थानीय यूनियन बैंक आफ इंडिया में सर्वर डाउन होने की वजह से सोमवार को
केंद्रीय विद्यालय का फीस नहीं जमा हो सका। इस दौरान फीस जमा करने आए
छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की फीस जमा करने की अंतिम तिथि
15 जनवरी तक ही है।
जिससे सोमवार को फीस जमा नहीं होने से अभिवावकों में
नाराजगी व्याप्त है।
मानसनगर कालोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय में
अध्ययनरत छात्रों की फीस जमा करने के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा यूनियन
बैंक आफ इंडिया को अधिकृत किया गया है। सोमवार को सुबह से ही अभिवावक फीस
जमा करने के लिए लाइन लगाकर बैंक खुलने का इंतजार करने लगे।
बैंक खुलने
पर शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक के किसी भी शाखा में फीस जमा करने की
व्यवस्था की गई है। वहां पहुंचने पर बैक में मौजूद बैंक कर्मचारी ने बताया
कि सर्वर डाउन है।
काफी देर तक सर्वर ठीक न होने पर अभिभावकों मेंं
मुस्कान, संजना, अजय और मों.शाहिद ने बैंक मैनेजर से आग्रह किया कि स्कूल
की फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक ही है।
अपने निजी कार्यों से
समय निकालकर हम फीस जमा करने यहां आए हैं। लेकिन बैंक मैनेजर ने कोई
सकारात्मक जवाब नहीं देने से अभिवावकों में काफी रोष व्याप्त है।
इस संबंध
में विद्यालय के प्राचार्य सोमपाल ने बताया कि अभिभावकों की परेशानी को
देखते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस बार फीस आनलाइन जमा करवाने की
कवायद आरंभ की। इसके लिए जनपद स्थित केंद्रीय विद्यालय का फीस यूनियन बैंक
ऑफ इंडिया के किसी भी ब्रांच में 15 जनवरी तक जमा कराया जा सकता है।
वहीं
सोमवार को सर्वर डाउन होने की वजह से फीस जमा नहीं हो पाया। जिससे
अभिभावकों को फीस जमा करने में काफी निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं कुछ लोग
फीस नहीं जमा होने पर बैक वालों को कोसते नजर आए।