फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में सनसनी: खेत में अर्धनग्न और बदहवास हालत में पड़ी मिली युवती, शरीर पर खरोंच के निशान

Sat, 24 Sep 2022 03:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के कोरडिया गांव में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब लोगों ने खेत में बदहवास और अर्धनग्न हालत में एक युवती को देखा। युवती तिरपाल में लपेटी हुई थी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
युवती को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले के एक गांव में शनिवार सुबह बदहवासी की हालत में एक अर्धनग्न युवती के पाए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। युवती तिरपाल में लपेटी हुई थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। चिकित्सकों के अनुसार युवती के शरीर पर खरोंच के निशान मिले हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल और सीओ ने अस्पताल पहुंचकर युवती का हाल जाना।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के कोरडिया गांव के खेत में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने अर्धनग्न और बदहवास अवस्था में एक युवती को खेत में पड़ा देखा। इसकी जानकारी होते ही गांव समेत इलाके में सनसनी मच गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने दुष्कर्म की आशंका जताते हुए इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

युवती के होश में आने का इंतजार

आनन-फानन कोतवाल संतोष सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ रामबीर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। जिला अस्पताल में युवती का हाल जानने पहुंचे एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली के कोरडिया के ग्रामीणों ने खेत में घायल युवती के पड़े होने की सूचना दी।

जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इसपर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को महिला पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टर युवती के इलाज में जुटे हैं। युवती की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसके होश में आने के बाद ही घटना के संबंध में जानकारी मिलेगी।
पढ़ें: नाले में तैरता मिला महिला का शव: पास में मिलीं कई शराब और बीयर की बोतलें, महिला के हाथ में लिखा हुआ था ये शब्द
विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर संजय निगम ने बताया कि युवती प्रथम दृष्टया विच्छिप्त लग रही है। जांच में एक फ्रेश इंजरी और खरोंच के निशान मिले है। इंटरनल जांच के लिए गाइनेकोलॉजी को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें