फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 33 बालिकाओं व 46 बालकों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय नगर पालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को 25वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय व जनपदीय क्रीड़ा सचिव चंदेश्वर सिंह सहित राकेश सिंह, महेंद्र कुमार व हरीश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जनपद के 20 विद्यालयों के 197 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में 33 व बालक वर्ग में 46 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर के सम्मानित किया गया। सफल प्रतिभागी जौनपुर में आगामी दो व तीन नवंबर को आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक डॉ. दिनेश कुमार, गंगा प्रसाद, मयंक मोहन सिंह यादव, शरद प्रताप राव, सतीश कुमार रहे। संचालन विद्यालय के क्रीडा अध्यक्ष अरुण कुमार ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें