सनबीम स्कूल मुगलसराय के पाँच छात्रों का इंजीनियरिंग की प्रतिष्ठित आईआईटी
की एडवांस परीक्षा में सफल होने पर विद्यालय परिसर में मंगलवार को समारोह
में उनको सम्मानित किया गया।
जिनमें शुभम कुमार, विकास कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार चौधरी, शाहिद जावेद और मोहम्मद शाहरूख खान शामिल रहे।
विद्यालय
के चेयरमैन यदुराज कानूडिया एवं डायरेक्टर श्वेता कानूडिया ने छात्रों को
बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कहा, इंजीनियरिंग की अखिल
भारतीय स्तर की आईआईटी की एडवांस परीक्षा को उत्तीर्ण कर इन्होंने अपनी
प्रतिभा का लोहा मनवाकर विद्यालय के साथ-साथ पूरे जनपद को गौरवान्वित किया
है। गौरतलब है कि शुभम कुमार आईआईटी खड़गपुर, विकास कुमार गुप्ता आईआईटी
गुवाहाटी और प्रशांत कुमार चौधरी आईआईटी- आईएसएम धनबाद के लिए चयनित हुए
हैं, वहीं शाहिद जावेद और मोहम्मद शाहरुख खान की एनआईटी की काउंसलिंग जारी
है।
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता सहित गुरुजनों को दिया है।
इस अवसर पर सनबीम (क्यूसीजी) ग्रुप की एडिशनल डायरेक्टर अनुभा सिंह सहित
विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. शैलेश सिंघल, शैक्षणिक सलाहकार जेपीसी पाठक,
प्रधानाध्यापिका स्मृति खन्ना उपस्थित रहे।