फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएन दफ्तर के सामने खुला नाला

Wed, 22 Jul 2015 01:19 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप टेलीफोन एक्सचेंज जा रहे हों तो संभल जाइए। थोड़ी सी असावधानी से खतरा तय है। क्योंकि  टेलीफोन एक्सचेंज के मुख्य गेट के सामने नाले का ढक्कन टूटा हुआ है। कई लोग इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं। फिर भी विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


मुगलसराय के चकिया तिराहे स्थित भारतीय दूर संचार निगम कार्यालय के ठीक सामने नाले  का ढक्कन टूट गया है। खुला नाला खतरे को दावत दे रहा है। कई बार इसमें गिर कर लोग घयल हो चुके हैं। सिकटियां गांव निवासी     सुमित इसमें गिर चुके हैं। कूढ़े   खुर्द गांव निवासी सुनील कुमार यादव भी शिकार हो चुके हैं।

  इनके पैर में गंभीर चोटें आईं थीं अभी भी उन्हें चलने में परेशानी होती है। परशुरामपुर निवासी अजय प्रजापति का कहना है कि दूर   संचार निगम के सामने इतना बड़ा गड्ढा होना साफ जाहिर करता है कि विभाग इसके प्रति कितना   उदासीन है।
विज्ञापन


हृदयपुर निवासी मुन्ना सिंह का कहना है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्यालय के ठीक सामने नाले को न ढकवाना गंभीर मामला है। यदि बीएसएनएल नहीं ध्यान दे रहा है तो स्थानीय प्रशासन को ध्यान दनेा चाहिए। अन्यथा इसी प्रकार लोग घायल होते रहेंगे।


 इस संबंध में बीएसएनल कार्यालय के जूनियर टेलीकाम अधिकारी एसके मौर्या ने बताया कि उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। विभाग उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी को लेकर गंभीर है। इसलिए प्रयास किया जा रहा है कि शीघ्र ही इसे ढकवा दिया जाए ताकि आने-जाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें