फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरता पुरस्कार के लिए चयनित

Sat, 28 Mar 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड के लोहिया ग्राम पंचायत डेढ़ावल ग्राम की महिला ग्राम प्रधान ऊषा त्रिपाठी प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार के लिये चुनी गई हैं।
विज्ञापन


इनका चयन ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की वजह से हुआ है। भ्रष्टाचार के बेबुनियाद आरोप के चलते नौ माह तक इनका खाता सीज रहा। बावजूद इतने कम समय में ग्राम प्रधान ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ ग्रामीणों को  दिलवाया।


सकलडीहा विकास खंड के लोहिया गांव डेढ़ावल की महिला प्रधान ऊषा त्रिपाठी द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों की तस्वीर साफ-साफ दिखाई देती है।

उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर काम किया है।

यहां तक की वृक्षारोपण, पर्यावरण सुरक्षा हेतु प्लास्टिक थैलियों का प्रयोग न करने, कूड़ा-कचरा प्रबंधन, कूड़ेदान, एवं कम्पोस्ट गड्ढा निर्माण, प्रधानमंत्री जनधन योजना के प्रचार-प्रसार के साथ जागरूकता लाने को भी प्राथमिकता दी है। गांव की महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए उन्हाेंने उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें