इसमें भैसा के 100 और बसौरी के कुल 140 किसानों को गेंहू के बीज विभाग की
ओर से दिए गए। किसानों को बीज मुहैया कराने के बाद उन्नतशील प्रजाति के बीज
के गुणवत्ता की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह
ने बिसौरी गांव के किसानों से कहा कि न्यूटी फार्म योजना के तहत एचडी 2967
गेहूं के बीज में कुपोषण दूर करने की क्षमता है। इस गेहूं को खाने और बीज
के लिए इस्तेमाल करें। इसकी अच्छी पैदावार के साथ ही इसमें पोषक तत्वों की
अधिकत्ता भी है।
यह 135 से 140 दिन में तैयार हो जाता है। इसमें नमी की कमी
और अधिकत्ता होने के बाद भी इसकी अच्छी उपज होती है। ग्राम प्रधान रामा
सिंह ने कहा कि कृषि विभाग और जिलाधिकारी की पहल से हमारे गांव के किसानों
को जो बीज मिला है, उसका लाभ किसान अवश्य उठाएंगे।
इस अवसर पर धनजंय सिंह,
सदानंद पांडेय, कमलेश, आनंद सिंह, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी
ओर राजकीय बीज केंद्र से भैसा गांव के किसानों को भी बीज दिया गया।