महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही प्रयत्न संस्था के अलीनगर स्थित
कार्यालय में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से संस्था की कार्यकत्रियों को
प्रशिक्षित किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों को बालिका की
सुरक्षा, संरक्षण आदि के बारे में बताया। प्रशिक्षित करने आए सीडब्लूसी के
मेंबर अभयानंद, एसएल श्रीवास्तव, मंजू और शिशिर ने कार्यकर्ताओं को घर से
भाग कर आयी किशोरियों को बरामद करने, उनकी सुरक्षा करने, सही ढंग से
काउंसिंलिंग करने और घर का पता लगाकर उनके घर तक पहुंचाने की सीख दी गई। इस
दौरान महिला हित में बने कानूनों की बारिकियां बतायी गई।
यही नहीं
कार्यकर्ताओं को जेजे एक्त और पास्को एक्ट के बारे में बताया गया। शिविर
में साधना श्रीवास्तव, रश्मि, रितेश, मेनका, सुंदर, सावित्री,ा आदि रहे।