फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप पर साहिबा क्लब ने किया कब्जा

Tue, 29 Dec 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के लोको खेल मैदान पर  चल रहे जय भवानी र्स्पोटिंग क्लब के तत्वावधान मेँ 7 ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया।
विज्ञापन


जिसमें साहिबा स्पोर्टिंग क्लब ने इस्लामपुर टाइगर स्पोर्टिंग क्लब को तीन गोल से हरा कर जेबीएस कप जीत लिया।
खेल के शुरुआत से ही  साहिबा स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने विपक्षी खेमे में हलचल पैदा कर दी।

 बराबर उन्हें छकाते रहे। खेल के दसवें मिनट में ही साहिबा के मिडफील्डर इंतजार ने पहला गोल दागकर टीम को आगे बढ़ाया। उसके बाद हावी खिलाड़ियों ने लगातार दबाव बनाते हुये दूसरा गोल कर टीम को सकते में ला दिया।

 खेल के आखिरी क्षणों में चन्द्रजीत सिहं ने तीसरा गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिलायी । इसी के साथ जेबीएस कप ट्राफी पर साहिबा र्स्पोटिंग क्लब इस्लामपुर ने कब्जा कर लिया ।
विज्ञापन


फाइनल मैच के मुख्य अतिथि बसपा नेता अमरनाथ जायसवाल रहे । उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लेने के साथ विजेता व उप विजेता को पुरस्कार वितरण किया ।इस दौरान अमरनाथ जायसवाल ने कहा कि फुटबाल का खेल रोमांच से भरा होता है।
विज्ञापन



 हारजीत कोई मायने नहीं रखती। खेल में ईमानदारी, संयम व लगन का परिचय खिलाड़ियों को देना चाहिये। खेल से आपसी भाईचारा का निर्माण होता है ।

कहा कि मुगलसराय में खिलाड़ियों को जो भी समस्या होगी हम पूरी करने कि कोशिश करेंगे। रेफरी की भूमिका मोहन थापा व लाइन मैन  गोल्डन व रोशन रहे । इस दौरान आरिफ, पप्पु, प्रेम, मनोज, रोशन, छोटू बंगाली ,मुकेश मौजूद रहे ।  संचालन मनीष ने व धन्यवाद ज्ञापन मनोज व आरिफ ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें