फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना हुई तो सेक्टर मजिस्ट्रेट पर होगा केस

Fri, 16 Oct 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि यदि कोई सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए नहीं पाया गया और उस क्षेत्र में कोई घटना हुई तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 निर्देश दिया कि तृतीय चरण के चुनाव को देखते हुए आठ किमी की परिधि में देशी, विदेशी, भांग, ताड़ी व गांजा आदि की दुकानें बंद रहेंगी। यदि कोई दुकान खुली हुई पायी जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करें। डीएम विकास भवन सभागार में आयोजित अधिकारियों से मुखातिब थे।


उन्होंने कहा कि तृतीय चरण में चंदौली, चकिया व बरहनी ब्लाक में पंचायत चुनाव को संपन्न कराया जाना है। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर लें, ताकि चुनाव के वक्त किसी भी प्रकार की समस्या सामने न आए।
विज्ञापन


 यदि किसी मतदान केंद्र पर कोई समस्या है तो उसे दूर कर लें, ताकि मतदाताओें को वोट डालने में परेशानी न उठानी पड़े। कहा कि अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

 मतदाताओं को डराने, धमकाने, शराब व रुपये बांटने की जानकारी होते पर तत्काल संबंधित थानाध्यक्ष को अवगत कराएं। इसके बाद भी यदि संबंधित थानाध्यक्ष कार्यवाही करने में आनाकानी करता है तो तत्काल पुलिस अधीक्षक व मुझे अवगत कराएं।

चुनाव के वक्त थानाध्यक्ष अलग-अलग मार्गों से होकर मतदान केंद्र तक जाएं और यह निश्चित करें कि कहीं किसी स्थान पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा न होने पाए।

मतदान सामग्री का मिलान कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न आए। बिना पास के फर्राटा भर रहे वाहनों को पकड़कर तत्काल सीज कर दें।


 जनसभा, जुलूस व सभा किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। एसपी अमित वर्मा ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को चिह्नित कर उसका निराकरण कर लें। किसी के दबाव में कार्य न करें। इस मौके पर सीडीओ एमपी सिंह, एडीएम, एडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें