राम मनोहर लोहिया ग्राम हेतिमपुर में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी जगदीश
प्रसाद ने दौरा किया। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय दूबेपुर माफी
परिसर में चौपाल लगाई। जहां विद्यालय में गंदगी देखकर गांव में तैनात तीन
सफाई कर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया।
साथ ही आठ आवास अपूर्ण रहने पर ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र भारतीय को भी निलंबित करने का आदेश दिया।
इस
अवसर पर दूसरी किस्त रिलीज होने के बाद भी एक लोहिया लाभार्थी द्वारा नींव
की खुदाई न कराए जाने पर सीडीओ ने लाभार्थी पर ही मुकदमा दर्ज कराए जाने
का निर्देश दिया।
विद्यालय की बाउंड्री नीचे होने पर उसे
राज्य वित्त से तीन फुट ऊंचा करने का निर्देश दिया। चौपाल के बाद सीडीओ ने
गांव में घूमकर लोहिया आवासों का भौतिक अवलोकन किया और लाभार्थियों का
अपूर्ण आवास जल्द ही पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने
आधार कार्ड, बैंक में जनधन योजना के खाते खोलने, विधवा व वृद्धा पेंशन,
समाजवादी पेंशन, विद्युतीकरण सहित अनेक सरकारी योजनाओं के बारे में
ग्रामीणों से पूछा और उनको जरूरी टिप्स दिए। इस दौरान मंजू श्रीवास्तव, गया
प्रसाद, क्षमाशंकर, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।