फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अकीदत के साथ अदा की दूसरे जुमे की नमाज

विज्ञापन
नगर के विशुनीपुर ​स्थित म​स्जिद में दूसरा जुम्मा पर नमाज अदा करते मु​स्लिमबंधु। संवाद
विज्ञापन
बलिया। पाक रमजान माह के दूसरे जुमे पर मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। अल्लाह की रजा में रमजान का दुसरा जुमा बीता। छोटी बड़ी मस्जिदों में जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। तिलावत ए कुरान शरीफ की गई।
विज्ञापन

नगर से सटे बहेरी स्थित मस्जिद में मौलाना सरफराज ने कहा कि रोजेदार खुशनसीब हैं। इसके लिए रोज जन्नत सजाई जाती है। रोजेदार की मगफिरत के लिए दरिया की मछलियां दुआ करती हैं। रोजा सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं है, बल्कि इंद्रियों पर नियंत्रण का जरिया है। असल रोजा तो वह है ताकि अल्लाह राजी हो जाए। जब हाथ उठे तो भलाई के लिए, कान सुने तो नेकी के लिए, आंख देखें तो जायज चीजों को।
सुबह रोजेदारों ने सहरी खाई। पुरुषों ने मस्जिदों में तो महिलाओं ने घरों में नमाज एक फज्र अदा की। जुमे की अजान होते ही बड़ी मस्जिद गुदरी बाजार, बहेरी, उमरगंज, काजीपुरा, के साथ ही अन्य मस्जिदें नमाजियों से भरने लगी। इसके बाद नमाजियों ने सुन्नतें अदा कीं।
विज्ञापन

इमाम ने तकरीर पेश की। शाम को असर की नमाज पढ़ी गई। इफ्तार का इंतजार शरु हआ। इसीक्रम में नरहीं में रोजा की दूसरी नमाज अदा की गई। उजियार गांव में स्थित मस्जिद बैतून नूर में रोजा की दूसरी नमाज अदा की गई। इस मौके पर हाफिज गुलाम हसनैन,शौकत अली, शाहिद अंसारी वकील अहमद, शोएब अंसारी, सरफराज, रिजवान, नासिर अली, मुजम्मिल, अहसान,भोला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें