फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरहट को किया सील, सुभाष नगर में थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
पड़ाव के हॉटस्पाट चौरहट में बैरिकेडिंग करते ब्लाककर्मी। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/पड़ाव। जिले में कोरोना पाजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार की रात नियामताबाद ब्लाक के चौरहट गांव की रहने वाली महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रविवार को गांव को सील कर दिया गया। वहीं पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर वार्ड में शुक्रवार को तीन पाजटिव मिलने के बाद रविवार को वहां घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग हुई। साथ ही लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 176 लोग संक्रमित हो चुुके हैं। इसमें 73 एक्टिव केस हैं और 100 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुुकी है। इसमें 27 स्थानीय हैं और बाकी प्रवासी हैं। शनिवार की रात पड़ाव क्षेत्र के जलीलपुर नई बस्ती की एक महिला पाजिटिव मिलने के बाद रविवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर गांव को सील कर दिया। साथ ही गांव में डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज करने का काम शुरू किया गया। जिस लतीफ अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा था उसे भी सील कर दिया गया। वहीं सुभाष नगर में भी शुक्रवार को तीन पाजिटिव मिलने के बाद शनिवार को पूरे इलाके को सील करने के साथ ही रविवार को घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। साथ ही मास्क लगाने और दूूरी बनाकर रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें