फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से बिजली न मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

विज्ञापन
हनियां के महुअरकला में लटके बिजली तार के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चहनिया। क्षेत्र के महुअरकलां गांव में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही चहनिया उपकेंद्र पर कार्यरत अवर अभियंता की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में एक सप्ताह से अधिक समय से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर गिरा हुआ है। इससे पूरे गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित है। ग्रामीण गिरे हुए तार में फंसकर गिर जा रहे हैं और घायल हो रहे हैं। कहा कि बिजली का पोल आंधी के दौरान टूट कर गिर गया है। इससे 11 हजार वोल्ट का तार जाता है। बिजली न रहने से गांव के सात निजी पंपिंग सेट, सरकारी नलकूप और लगभग दो सौ घरों की आपूर्ति ठप हो गई है। नलकूपों से लगभग 150 एकड़ खेत की सिंचाई होती है। इस समय धान की रोपाई का सीजन चल रहा है लेकिन पानी की कमी बाधक बनी हुई है। कहा कि बिजली ठीक कराने के लिए कई दिनों से ग्रामीण चहनिया पावर हाउस में शिकायत दर्ज करा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चहनियां उपकेंद्र पर कार्यरत अवर अभियंता अजय पटेल की निष्क्रियता व लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन करने वालों में प्रवीण तिवारी, रामाश्रय तिवारी, चिंटू तिवारी, बुल्लू, हीरू, झगड़ू, धुन्नर सिंह, आकाश सिंह, विपिन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें