फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची की जांच करने फिर पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची की जांच करने फिर पहुंचे एसडीएम
विज्ञापन

निर्वाचल कार्यालय में फाइलों को खंगाला, खलबली
सचित्र 54
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। दो गांवों की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटने के मामले में बृहस्पतिवार को सदर एसडीएम विजयनारायण सिंह कृषि विज्ञान केंद्र स्थित निर्वाचन कार्यालय में दोबारा पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्होंने अभिलेखों का मिलान करने के साथ ही दस्तावेजों को खंगाला। इसके बाद डीएम को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों से शिकायत मिली थी कि फर्जी मतदाताओं के नाम गांवों की सूची में शामिल कर लिया गया है और सही लोगों के नाम काट दिया गया है। इस पर डीएम ने सदर एसडीएम को जांच का निर्देश दिया था। पहली बार जांच करने गए एसडीएम ने संदेह के आधार पर कई गांवों की मतदाता सूची, पत्रावली जब्त कर ली थी। वहीं लिपिक की आलमारी में ताला बंद कराकर चाबी खुद ले ली थी। एसडीएम गुरुवार को दोबारा जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने पत्रावलियों का मिलान किया और अन्य दस्तावेज भी देखे। सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश यादव समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे। वहीं जसूरी गांव के अनिल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा सलेमपुर, पचोखर व नगर पंचायत चंदौली के मतदाताओं का नाम भी उनके गांव की मतदाता सूची में दर्ज कराया गया है। बीएलओ की मिलीभगत से गांव के कुछ लोगों ने फर्जी मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करा दिए। ऐसे में जिला प्रशासन मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं का सत्यापन कराकर फर्जी मतदाताओं का नाम कटवाए। इसके पूर्व भी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर सूची से नाम काटे जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

रिपोर्ट रविकांत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें