फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्रों पर दुर्व्यवस्था देख भड़के एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर पीडीडीयू नगर के एसडीएम विजय नारायण सिंह व तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया ने बुधवार को तहसील क्षेत्र के डिग्घी व धूसखास गांव स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्रों पर कमियां पाए जाने के बाद दोनों अधिकारी नाराज हो गए। धूसखास केंद्र प्रभारी को फटकार लगाने के साथ डीएम को जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति प्रेषित की।
विज्ञापन

एसडीएम व तहसीलदार अन्य कर्मियों के साथ सबसे पहले पीसीएफ से संचालित गेहूं क्रय केंद्र डिग्घी पहुंचे। यहां क्रय केंद्र बंद था और कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। दुर्व्यवस्था का आलम यह रहा कि वहां अभी तक धान क्रय केंद्र का ही बैनर लगा हुआ था। इसके बाद एसडीएम व तहसीलदार धूसखास गांव स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचे। यहां केंद्र तो खुला मिला लेकिन दुर्व्यवस्थाएं बहुत थीं। केंद्र पर किसानों के बैठने के लिए छाया की व्यवस्था नहीं की गई थी। वहीं केंद्र पर रखी हुई तौल मशीन भी खराब थी। झरना की भी व्यवस्था नहीं थी। दुर्व्यवस्था देखकर भड़के दोनों अधिकारियों ने केंद्र प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि दोनों केंद्रो पर व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं की आख्या डीएम को प्रेषित कर दी गई है। गेहूं क्रय केंद्रों की जांच अनवरत जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें