फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जवाहर नवोदय विद्यालय में स्काउट गाइड कैंप, 240 विद्यार्थी ले रहे भाग

विज्ञापन
चहनियां के बैराठ ​स्थित नवोदय विद्यालय में स्काउट ​शिविर में बोलते प्रधानाचार्य एसके मिश्र। संव
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ में मंगलवार को 5 दिवसीय ''प्रगतिशील स्काउट गाइड कैंप'' का शुभारंभ हुआ। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सोपान के 240 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को स्काउटिंग का इतिहास, गांठ-फांस-बंधन, खोज चिह्नों की जानकारी, हाइकिंग, प्राथमिक चिकित्सा, टेंट लगाना एवं भोजन बनाना सिखाया जाएगा। प्राचार्य संजय कुमार मिश्र ने कहा कि स्काउट-गाइड का जीवन न सिर्फ अनुशासन में रहने बल्कि सहयोग एवं कठिन परिस्थितियों में जीवन जीने की कला भी सीखता है। कैंप का संयोजन कला शिक्षक विनोद कुमार के साथ चिन्मय मिश्र, पूजा सिंह एवं डॉ.अर्चना यादव ने किया। इस अवसर पर ट्रेनर के रूप में चंद्रकांत, आनंद, अक्षिता एवं अंदिता थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें