विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में आयोजित स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का
समापन रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस मौके पर कालेज की
अध्यापिकाओं द्वारा विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन किया गया।
इस
अवसर पर एलबीएस पीजी कालेज की प्राचार्या आभा सिंह, लेखपाल संघ चंदौली के
अध्यक्ष वासुदेव यादव, वीरेंद्र सिंह एवं प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट /
गाइड रविंद्र कौर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। अध्यापिकाओं ने
झांकियों के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई, कल्पना चावला, मौरी काम, रजिया
सुल्तान, सरोजनी नायडू, लता मंगेशकर, प्रतिभा पाटिल, इंदिरा गांधी के महान
कार्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन अनील कुमार एवं सिमरन कौर ने
किया।