अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोतवाली पुलिस ने नया फार्मूला इजाद
किया है। होटलों व धर्मशाला की रूटीन चेकिंग के साथ ही कोतवाली क्षेत्र के
आवासों में रहने वाले लोगों का डाटा भी इकट्ठा करेगी। इसके पहले कड़ी की
शुरूआत रविवार को नगर स्थित एक होटल में जांच करके की।
नवागत
कोतवाली प्रभारी ने अपने दल बल के साथ सीओ सदर श्यामदेव बिंद के नेतृत्व
में रविवार की दोपहर में धर्मशाला रोड स्थित एक होटल में औचक छापेमारी की।
इस दौरान होटल में ठहरे लोगाें से पूछताछ किया व रजिस्टर मिलान किया। सबकुछ
सही पाये जाने पर पुलिस बैरंग लौट आयी। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल साजिद
सिद्दकी ने बताया कि नगर में एक होटल में जांच की गई जहां सभी चीजे
दुरूस्त थी।