फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सुरतापुर गांव के पास स्कॉर्पियो ने ऑटो रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
चहनियां के सुरतापुर में क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां-धानापुर मार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो रिक्शा में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में ऑटो रिक्शा के परखचे उड़ गए और उसमें सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद स्कॉर्पियो लेकर चालक भाग गया।
नादी छावनी निवासी विनोद गोंड (38) ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार रात करीब 12 बजे वह धानापुर से ऑटो रिक्शा लेकर अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ गांव के राजेश कन्नौजिया (38) भी सवार थे।
विज्ञापन

सुरतापुर गांव के पास सामने से आ रही स्कॉपियो और उनके ऑटो रिक्शा में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों लोग फंस गए।
विज्ञापन

मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को ऑटो रिक्शा से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने विनोद गोंड को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजेश कन्नौजिया का इलाज चल रहा है।

चहनियां के सुरतापुर में क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें