फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की चपेट में आकर स्कूटी सवार पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद(चंदौली)। अलीनगर थाना के गोधना हाईवे चौराहे के समीप शुक्रवार की सुबह सवा दस बजे टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार अधेड़ महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं उसके पति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बिहार के भभुआ जिले के बारे भरगामा गांव निवासी सच्चिदानंद सिंह (60) सपरिवार वाराणसी के लंका में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह वे अपनी पत्नी आरती देवी (55) को स्कूटी से लेकर अपने गांव जा रहे थे। सवा दस बजे वे गोधना हाईवे चौराहे के समीप नेशनल हाईवे के डायवर्जन के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे हैं एक टैंकर ने धक्का मार दिया। टैंकर के धक्के से स्कूटी सवार पति पत्नी नीचे गिर गए। सिर में चोट लगने की वजह से आरती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति सच्चिदानंद सिंह घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति हो गई। इससे टैंकर चालक वाहन लेकर भाग नहीं सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल सच्चिदानंद सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। टैंकर और चालक को पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस ने घटना की जानकारी सच्चिदानंद के परिवार के अन्य सदस्यों को भी दी। आरती के मौत की खबर सुनते ही परिवार के सदस्य भी पहुंच गए। इस संबंध में सीओ सदर रामवीर सिंह ने कहा कि अलीनगर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टैंकर और चालक को पकड़ लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें