पड़ाव(चंदौली)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव चौराहे के समीप बृहस्पतिवार को ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक दंपति समेत डेढ़ साल की मासूम बच्ची व साढ़े तीन साल का पुत्र घायल हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने घायलों को रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई। महिला की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया और पुलिस चौकी लाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वाराणसी के लहरतारा निवासी अखिलेश गौतम बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी पूनम (34) व डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची गुलाबो व साढ़े तीन साल के पुत्र यश को चंदौली स्थित ससुराल से वापस लेकर स्कूटी से घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही वह पड़ाव चौराहे पर पहुंचा की तभी ट्रक स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे स्कूटी सवार दंपति में दोनों बच्चे घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान डेढ़ वर्ष की मासूम की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चालक व ट्रक को पकड़कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।