फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़गावां में बने प्रवेश द्वार पर फहरा रहा फटा राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
कमालपुर के डेढ़गांवा में लहराता फटा तिरंगा। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
कमालपुर। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के डेढगावां ग्राम सभा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुबेर नाथ कुशवाहा की स्मृति में बनाए गए स्मृति द्वार पर फहरा रहा राष्ट्रीय ध्वज फटा हुआ है। बावजूद इस पर न तो प्रशासन और न ही किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त ध्वज कई माह से फटा पड़ा है। इस स्मृति द्वार से होकर जिले के कई आला अधिकारी आए व गए पर उनका ध्यान भी इस ओर नहीं गया है। वहीं ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित तमाम जन प्रतिनिधियों की नजर भी इस फटे तिरंगे की ओर नहीं गई है। जहां देश की आन, बान व शान के लिए तिरंगे झंडे की शान के लिए आजादी के वीर सपूतों ने अपनी जान तक गंवा दी वहीं फटा तिरंगा फहरा रहा है। 16 अगस्त 1942 को धानापुर थाना पर तिरंगा झंडा फहराने में तीन जांबाज शहीद हो गए थे। शहीद होने वाले आजादी के मतवालों में इस गांव के पूर्व प्रधान स्व. सेहकू सिंह व कुबेरनाथ कुशवाहा भी रहे लेकिन उनकी याद में बना प्रवेश द्वार पर लगे तिरंगे के फटे होने पर किसी की नजर नहीं है। ग्रामीणों ने विधायक व जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल नया ध्वज लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें