पीडीडीयू नगर के मैनाताली में धूं-धूंकर जलती स्कूटी।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मैनाताली में बृहस्पतिवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्कूटी स्टार्ट करते ही जलने लगी। देखते ही देखते स्कूटी आग का गोला बन गई। बाद में आसपास के लोगों ने पानी डालकर किसी प्रकार आग को बुझाया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मैनाताली निवासी प्रत्यक्षदर्शी प्रतीश गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। उन्होंने देखा कि एक युवक कुछ सामान लेकर अपनी स्कूटी के पास आया और चाभी लगाते हुए स्कूटी स्टार्ट करने के लगा कि तभी अचानक से उसमें आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी धूं-धूू करके जलने लगी। कुछ देर में स्कूटी आग का गोला बन गई। स्कूटी को जलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्कूटी को जलता देख वहां आसपास लोगों की भीड़ लग गई। बाद में आसपास के लोगों ने पानी डालकर किसी प्रकार आग को बुझाया तब तक स्कूटी पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। स्कूटी में अचानक से आग लगने की घटना दिनभर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।